-सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक
अनोखा तीर, हंडिया। हरदा और देवास जिले की सीमाओं को जोड़ने वाला नर्मदा नदी का पुराना पुल (ब्रिज) पिछले दो माह से मरम्मत कार्य के चलते भारी वाहनों और यात्री बसों के लिए बंद है। अब मप्र सेतु निगम के सूत्रों के अनुसार पुल का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है और अंतिम चरण में है। अब तक दोपहिया वाहनों की आवाजाही जारी थी, लेकिन आज गुरुवार से अगले तीन दिनों तक सभी छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि पुल के ऊपर पुराने डामर को हटाने, टी-गार्ड बदलने, नए बेरिंग लगाने और रेलिंग की मरम्मत जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों के पूरा होने के बाद पुल पर डामरीकरण किया जाएगा। इसके उपरांत नर्मदा पुल पर भारी वाहनों और यात्री बसों का आवागमन फिर से शुरू किया जाएगा।

Views Today: 2
Total Views: 314

