कम मुआवजा मिलने पर भारतीय किसान संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

अनोखा तीर, रहटगांव। कम मुआवजा मिलने को लेकर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों और किसानों ने मंगलवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि रहटगांव तहसील में फसलों को अधिक नुकसान हुआ है, इसके बावजूद किसानों को बहुत कम मुआवजा दिया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के किसानों में भारी नाराजगी है। किसान संघ ने आरोप लगाया कि मुआवजा वितरण में भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि रहटगांव तहसील की नुकसान रिपोर्ट 33 से 50 प्रतिशत तक बढ़ाई जाए, ताकि किसानों को उचित मुआवजा मिल सके। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर मुआवजा राशि में वृद्धि नहीं की गई तो भारतीय किसान संघ उग्र आंदोलन करेगा। ज्ञापन देने वालों में तहसील मंत्री सियाराम गौर, संभागीय युवा वाहिनी सदस्य विष्णु गौर, संभागीय सदस्य हरिओम गौर, पवन गौर, आनंद पटेल, रामबालक गौर, अनिल गौर, राजकुमार गौर, तहसील उपाध्यक्ष नारायण गौर, विजय गौर, मीडिया प्रभारी नंदलाल पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

218 Views

Leave a Reply