मुक्तिधाम की कहानी जनता की जुवानी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 करोड़ों की लागत से बनाए गए मुक्तिधाम हो रहे अनुपयोगी साबित  
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की इस योजना में खूब हुआ बंदरवाट
अनोखा तीर हंडिया। प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रामीणजनों की जनभावनाओं को देखते हुए ग्राम में दाह संस्कार कराने के लिए टीन शेड का निर्माण कार्य लाखों रुपए की लागत से कराया गया था। इसमें टीनशेड के अलावा मार्ग का निर्माण हैंडपंप सहित अन्य सुविधाएं भी होना चाहिए थी। लेकिन सुविधाएं उपलब्ध कराने के नाम पर आज भी कई मुक्ति धाम में लगाए गए टीन शेड में लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर खेती कर रहे हैं, तो कहीं अपूर्ण हालत में पड़े यह मुक्तिधाम चीख- चीखकर भष्ट्राचार की कहानी बयां कर रहे हैं। कहीं मुक्तिधाम जाने का रास्ता बंद कर लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर फसलें लगा दी है। उधर जिम्मेदारों कि बात की जाए तो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा सन 2014 में मुक्तिधाम के टीन शेडो का निर्माण कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से किए जाने के निर्देश दिए गए थे।  मगर जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते यह योजना आरम्भ होने से पहले ही भष्ट्राचार की भेंट चढ़ गई है। शासन ने जिन जिम्मेदारों को इसकी सुरक्षा का दारोमदार सौंपा था, वह अभी भी कुम्भकर्ण की नींद से नहीं जागे हैं। अधिकांश ग्रामीण अंचलो में मुक्तिधाम का निर्माण आज भी ऐसे स्थान पर किया गया है, जहां जाने के लिए रास्ते ही नहीं है। उनमें गबला ग्राम, चौकी बेसवां सहित कई गांवों में आज भी मुक्ति धाम से मुक्ति नही मिल रही है।
इनका कहना है….  
पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश पर सन 2014 में तत्कालीन सरपंच व सचिवों के द्वारा शासकीय भूमि पर मुक्तिधाम का निर्माण कार्य कराया गया था। मगर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर लिए है। हमने इस संबंध में ग्राम पंचायत से एक प्रस्ताव पारित कर तहसील में अतिक्रमण हटाने के संबंध में दिया है।
लोकेश भट्ट, सचिव, ग्राम पंचायत मांगरूल

296 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!