सौतेले जीजा ने विवाद होने पर कर दी साले की हत्या

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सिराली। थाना क्षेत्र के नहारजंगल में एक जीजा ने अपने सौतेले साले की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 25 वर्षीय पवन पिता चंपालाल काजले के रूप में हुई है। बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे पवन और उसके जीजा राजू उर्फ कचरू कोरकू नहार जंगल स्थित घर में शराब पी रहे थे। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में आकर राजू उर्फ कचरू ने बांस की लकड़ी  के ल_ से पवन के सिर और पीठ पर हमला कर दिया और बेरहमी से सर और पूरे शरीर पर पिटाई की। रात को पुलिस को सूचना मिलने के बाद मारपीट से घायल पवन 25 वर्ष पिता चंपालाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, यहां उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि रिपोर्ट के बाद आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक पहली मां का बेटा था, दूसरी मां की लड़की से आरोपी जीजा राजू 25 वर्ष निवासी सिराली से शादी की थी।

522 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!