Skip to content
Friday, 16 October 2026
बैतूल मध्य प्रदेश

इस वर्ष हॉकी एवं कराते प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते रजत एवं स्वर्ण पदक

2 min read
Text Size:

बैतूल- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है। प्रदेश में पिछले एक वर्ष में शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल में प्रगति हुई है। बैतूल जिले में विगत एक वर्ष में विभागीय खेल योजनाओं में युवाओं की सहभागिता बड़ी है। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी बैतूल ने बताया कि एक वर्ष में विभागीय खेल प्रशिक्षण केन्द्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हॉकी एवं कराते प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज की है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 तमिलनाडु (चेन्नई) में राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ी योगेश पुंडे ने रजत पदक अर्जित किया है। इसी प्रकार वूमेंस जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता 2024 रांची में खिलाड़ी कु.विशाखा लिखितकर ने रजत पदक,  कॉमनवेल्थ कराते चैंपियनशिप 2024 साउथ अफ्रीका में खिलाड़ी कु.धड़कन शाह ने स्वर्ण पदक (व्यक्तिगत) रजत (टीम गेम) अर्जित किया है। इसी तरह साउथ कराते चैंपियनशिप 2024 भूटान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कु. धड़कन शाह ने रजत पदक अर्जित किया है। वर्तमान में विभागीय हॉकी खेल प्रशिक्षण केन्द्रों में 60 बालक एवं 60 बालिकाएं इस प्रकार कुल 120 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।

विभाग द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य

        खेल और युवा कल्याण विभाग के द्वारा पुलिस विभाग के समन्वय से विद्यालय एवं महाविद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस, कराते, जूडो प्रशिक्षण दिया गया। विभाग द्वारा हॉकी एवं कराते खेल में खेल सुविधाओं के साथ वर्ष भर निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अलावा विभाग की प्रमुख खेल योजना खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 2024 से 2029 तक खिलाड़ियों की प्रतिभागिता की संख्या में वृद्धि किया जाना विभाग का प्रमुख विजन है।

244 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply