Skip to content
Saturday, 17 October 2026
खरगोन मध्य प्रदेश

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया कन्या छात्रावास व बिकेजी स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण

1 min read
Text Size:
खरगोन:-  30 नवम्बर को जिला शिक्षा अधिकारी एसके क़ानुडे द्वारा सेगांव विकासखंड के बालिका छात्रावास तलकपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान छात्रावास में दर्ज 100 बालिकाओं में से 95 बालिकाओ की उपस्थिति पाई गई। रेमिडियल टीचिंग कार्य चलता हुआ पाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा छात्राओं को एनएमएमएस परीक्षा की तैयारी एवं ओएमआर शीट को कैसे भरते हैं उसकी जानकारी दी गई। शेष व्यवस्थाएं अच्छी पाई गई।
     इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी क़ानुड़े एवं योग प्रभारी मिर्जा द्वारा बीकेजी इंटरनेशनल स्कूल खरगोन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। स्कूल में हम होंगे कामयाब अंतर्गत गतिविधियां संचालित पाई गई। निरीक्षण के दौरान 50 बच्चों को ट्रेनर द्वारा सेल्फ डिफेंस की जानकारी दी जा रही थी। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी  द्वारा मुख्यमंत्री एवं शासन के निर्देशों के अनुसार हम होंगे कामयाब की जानकारी विस्तार से दी गई। साथ ही उन्होंने बालिकाओं के हित में संरक्षण, सुरक्षा, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी गई। इस दौरान प्राचार्य एवं डायरेक्टर गुप्ता एवं स्टाफ के कर्मचारी उपस्थित थे।
323 Views
What do you think?

Leave a Reply