Skip to content
Friday, 16 October 2026
बैतूल मध्य प्रदेश

हम होंगे कामयाब” पखवाड़े के तहत कानूनी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

1 min read
Text Size:

 बैतूल:- कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार जिले में जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए 25 नवंबर 2024 से जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है, जो आगामी 10 दिसंबर 2024 तक चलेगा। “हम होंगे कामयाब” पखवाड़े के तहत शनिवार को जामठी के शासकीय हाई स्कूल एवं आंगनवाड़ी सेक्टर क्रमांक-2 में पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 संबंधित कानून जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।  वन स्टाप सेंटर प्रशासक श्रीमती अर्चना तिवारी द्वारा वन स्टाप सेंटर की कार्यप्रणाली एवं शासन की बाल आशीर्वाद स्पांसरशिप योजना की जानकारी दी गई। साथ ही वन स्टाप सेंटर काउंसलर शिखा भौरासे के द्वारा पाक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा अधिनियम तथा हेल्पलाइन नंबर की जानकारी की दी गई।

247 Views
What do you think?

Leave a Reply