प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने भाजपा से जुड़े युवा : सबनानी  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM



अनोखा तीर, भोपाल। संगठन पर्व के अंतर्गत सदस्यता अभियान को लेकर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के विधायक भगवानदास सबनानी ने मानस भवन में आयोजित बैठक को संबोधित किया, श्री सबनानी ने कहा कि हम लोगों को सिर्फ पार्टी का सदस्य ही नहीं बनाते हैं बल्कि हम विचारों से भी जुड़ते हैं। भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके मजबूत होने से राष्ट्र मजबूत होता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन पर्व पर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचकर अपने संगठन की नीतियों के बारे में बताकर सरकार की उपलब्धियां की बात करनी चाहिए और उन्हें अपना सदस्य बनाकर पार्टी से जोड़ना चाहिए, सदस्यता अभियान के द्वारा ही हम लोगों के द्वार तक पहुंचते हैं और उन्हें अपनी सरकार की उपलब्धियां के बारे में जानकारियां देते हैं। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सदस्यता अभियान में उत्साह और उमंग के साथ लग कर अभियान को सफल बनाना है और हमारे मध्य प्रदेश को जो लक्ष्य दिया है उस लक्ष्य भी आगे जाना है। संगठन के द्वारा सभी के लिए सदस्य बनाने का एक लक्ष्य निर्धारित किया गया है प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय सदस्य बनने के लिए सौ सदस्य बनना अनिवार्य है। इसी क्रम में सभी पदाधिकारी के लिए भी एक लक्ष्य निर्धारित किया गया है, हम सभी को दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में भी अधिक से अधिक सदस्य बनाकर लोगों को अपने विचारों से जोड़कर पार्टी की नीतियों से अवगत कराना है। बैठक में दक्षिण-पश्चिम विधानसभा चारों मंडल अध्यक्षों के साथ ही पार्षदगण, बुथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रमुख, वार्ड संयोजकों के साथ ही दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

245 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!