जैन समाज का क्षमावाणी महोत्सव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


-निकाली रैली, शहर में घूमकर मांगी क्षमा…
अनोखा तीर, हरदा।
अपने संस्कारों और संस्कृति के लिए विशिष्ट पहचान रखने वाली श्री दिगम्बर जैन समाज द्वारा आत्मकल्याण के पावन पर्व पर्यूषण के समापन पर आज शहर भर में रैली के रूप में वाहनों पर घूमकर क्षमा महोत्सव मनाया। जैन समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन एवं कोषाध्यक्ष राजीव रविंद्र जैन ने बताया कि संस्कृति और संस्कार हमारी पहचान है, हमें गलतियों की क्षमा मांगने से परहेज नहीं है। हम इससे अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं। हमारे धर्म संस्कार इसे कर्मों के छय का उत्कृष्ट मार्ग बताते हैं। इसी परम्परा का निर्वहन करते हुए दिगम्बर जैन समाज द्वारा सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव मनाया। क्षमावाणी महोत्सव पर्व प्रात:काल मंदिर जी में विशेष पूजन किया गया। दोपहर में मंदिर से घटयात्रा निकाली गई। इसके पश्चात विश्व शांति और प्राणीमात्र के कल्याण की कामना को लेकर चांदी की पांडुकशिला पर श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा की गई। शांतिधारा का सौभाग्य श्रीमती शकुंतला गंगवाल परिवार को प्राप्त हुआ। राजीव जैन ने बताया की संध्याकाल में समाज के लोगों का माधुर्य भोज करवाया गया। मंदिर जी में आरती के पश्चात श्री दिगम्बर जैन समाज एवं अखिल भारतीय महिला परिषद द्वारा त्यागी वृतीयों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जैनम दिव्य घोष किया। इसके पश्चात शहर में वाहन रैली के रूप में घुमकर क्षमावाणी महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का सफल संयोजन जैन समाज के नवयुवकों एवं जैनम दिव्यघोष के द्वारा समाज के सहयोग से किया गया था। जैन समाज ने सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजन में ट्रस्ट कमेटी के सभी सदस्य सुरेंद्र जैन, प्रदीप अजमेरा, विशाल जैन, राहुल गंगवाल, राजीव जैन, संजय पाटनी, सचिन सिंघई, आकाश लहरी, विशाल समैया उपस्थित थे।

182 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!