Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
हरदा

जिला एवं तहसील स्तर पर इन्सीडेंट रिस्पोंस टीम गठित

2 min read

हरदा : प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं के दौरान विभिन्न विभागों, एजेंसियों के संसाधनों का एकीकृत प्रशासनिक व्यवस्था के तहत राहत, खोज एवं बचाव कार्यों को सम्पन्न करने के लिये जिला व तहसील स्तर पर इन्सीडेंट रिस्पोंस टीम का गठन किया गया है। कलेक्टर आदित्य सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर जिले के अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। जारी आदेश अनुसार जिला स्तरीय घटना अथवा आपदा के सम्पूर्ण निर्देशन, नियंत्रण व समन्वयन के लिये इंसिडेंट कमाण्डर के रूप में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया तथा अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को डिप्टी इंसिडेंट कमांडर नामांकित किया गया है। जारी आदेश अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे को ऑपरेशन सेक्शन प्रमुख तथा प्लाटून कमाण्डर एसडीइआरएफ श्रीमती रक्षा राजपूत को स्टेजिंग एरिया मेनेजर का दायित्व सौंपा गया है। संयुक्त कलेक्टर सतीश राय को एयर रेस्क्यू के लिये नोडल अधिकारी तथा जिला सूचना अधिकारी शैलेष दुबे को सूचना एवं मीडिया अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार एसडीएम हरदा कुमार सानू देवड़िया को सम्पर्क अधिकारी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया को सुरक्षा अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। जारी आदेश अनुसार प्राकृतिक आपदाओं के लिये डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड मयंक कुमार जैन, महामारी एवं स्वास्थ्य संबंधी आपदा के लिये जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह तथा मानव निर्मित आपदाओं के लिये जिला अग्निशमन अधिकारी कमलेश पाटीदार को शाखा प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा पशु संबंधी आपदाओं के लिये जिला पशु चिकित्सा अधिकारी सुरेश कुमार त्रिपाठी, वन अग्नि संबंधी आपदा के लिये जिला वन अधिकारी अनिल चौपड़ा व ट्रांसपोर्टेशन के लिये जिला परिवहन अधिकारी राकेश अहाके को दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटिदार को योजना सेक्शन प्रमुख व डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार डेहरिया को संसाधन यूनिट हेड का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार अधीक्षक भू-अभिलेख को स्थिति यूनिट प्रमुख, सहायक जिला योजना अधिकारी मुकेश धामंदेकर को प्रलेखन यूनिट प्रमुख तथा संयुक्त कलेक्टर सतीश राय को विनियोजन यूनिट के प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है।

तहसील स्तरीय इंसिडेंट रिस्पोंस टीम में एसडीएम होंगे

रिस्पोंस आफिसर तहसील स्तर पर गठित इंसिडेंट रिस्पोंस टीम के रिस्पोंस आफिसर का दायित्व संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को सौंपा गया है। इसके अलावा इंसिडेंट कमाण्डर का दायित्व संबंधित तहसीलदार तथा उप इंसिडेंट कमाण्डर का दायित्व नायब तहसीलदारों को सौंपा गया है।

352 Views
352 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply