Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में हुई प्रतियोगिता

1 min read
Text Size:



अनोखा तीर, हरदा। आगामी शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य जिला स्तरीय शिक्षक संगोष्ठी प्रतियोगिता का आयोजन उत्कृृष्ट विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में हरदा, टिमरनी एवं खिरकिया ब्लॉक के तीन पुरुष शिक्षक एवं तीन महिला शिक्षिकाएं जो कि ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में चयनित होकर आए थे, ने सहभागिता की। संगोष्ठी का विषय प्रारंभिक शिक्षा में पूर्व प्राथमिक शालाओं का योगदान एवं आवश्यकता था। इस विषय पर शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में निर्णायक डीएस रघुवंशी जिला शिक्षा अधिकारी, जेपी सोनी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसनगांव, डॉक्टर धर्मेंद्र कोरी प्राध्यापक स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय हरदा एवं डॉक्टर सरिता तोमर प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा रहे। कार्यक्रम में शिक्षक नितिन सोनी ने पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान और श्रीमती अंजू भारद्वाज शिक्षिका टिमरनी ने महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों राज्य स्तरीय शिक्षक संगोष्ठी कार्यक्रम में सम्मिलित होने 3 सितंबर को भोपाल रवाना होंगे। निर्णायकों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी श्री रघुवंशी द्वारा विद्यार्थियों के जीवन में प्रारंभिक शिक्षा के महत्व विषय पर प्रकाश डाला।

131 Views
What do you think?

Leave a Reply