Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

मुख्यमंत्री के संकल्पों के साथ प्रदेशव्यापी उन्मुखीकरण सत्र का शुभारंभ

2 min read
Text Size:


प्रशांत शर्मा, हरदा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन, विकासखंड हरदा द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय हरदा में सत्र 2024-25 की प्रथम कक्षाओं का अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन कर शुभारंभ किया गया। जिला समन्वयक संदीप गौहार ने बताया कि मप्र, जन अभियान परिषद एवं महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास कार्यक्रम के अंतर्गत समाज कार्य स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम के वर्तमान सत्र का शुभारंभ पर्व आज लोक संकल्पना एक पेड़ मां के नाम हर घर तिरंगा की गतिविधियों के साथ गरिमा और उल्लास से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पाधरे अतिथियो ने समाज सेवा से केरियर बानने वाले विधार्थियों का मार्गदर्शन किया। किरण दीदी ब्रम्हाकुमारी संस्था ने बातया कि आज से बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के उन्मुखीकरण सत्र प्रारंभ हुआ है, आप सभी समाज के चिंतक है, देश समाज को एक सभ्य नागरिक की आवश्यकता हमेशा रहती है जो समाज को जागरूक करे, इंसान आज दिनोदिन नाशे के शिकंजे में आता जा रहा है, जिससे समाज को जागरूक कराने का काम आप अच्छे से कर सकते है। डॉ. राजेश पटलया ने बातया कि मप्र जन अभियान परिषद के समन्वय में पूरे प्रदेश में चल रहा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम में हार्डफुलनेश द्वारा को मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने हेतु ध्यान की प्रक्रिया कराई जाती है, जिससे तनाव मुक्त स्वस्थ कार्य शैली विद्यार्थियों एवं समाज में उत्पन्न होती है। नवांकुर संजय ठाटे ने बातया कि मध्य प्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं में आज पाठ्यक्रम में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों रोजगार के सुनहारे अवसर मिल रहे है। विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा ने बताया की महाविद्यालय परिसर में एक पेड मां के नाम अभियान के तहत छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया, हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का भी आरंभ किया।  इस दौरान हार्ट फुलनेस संस्था से डॉ.राजेश पटलया, डॉ.संजय गुर्जर, किरण दीदी, खेल एवं युवा कल्याण  सलमा खान, जिला समन्वयक संदीप गौहार, विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा, अशोक धनगर, गणेश चौहान, दीपांशु सोनी, जया साकल्ले, पारुल काशिव, परामर्शदाता कंचना चौहान, दीनबंधु गौर, सुरेन्द्र सिंह चौहान, प्रेम गाठिया, क्षमा मालवीय एवं सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। आयोजन का आभार विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा द्वारा किया गया।

240 Views
What do you think?

Leave a Reply