Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

जनता की सेवा ही मेरा उद्देश्य : संजय शाह

1 min read
Text Size:



अनोखा तीर, सिराली। पूर्व विधायक संजय शाह का जन्मदिन बड़े ही सादगी पूर्ण तरीके से मकड़ाई की सुरम्य वादियों में मनाया गया। मीडिया प्रभारी वेदप्रकाश शर्मा ने बताया के जन्मदिन के अवसर पर सुबह से ही तेज बारिश का दौर शुरू हो गया था। इसके बावजूद भी हरदा, टिमरनी, रहटगांव, सिराली से सुबह से ही कार्यकर्ता एवं समर्थकों का आना प्रारंभ हो गया, जो शाम तक निरंतर जारी रहा। दिन भर भजन कीर्तन होता रहा। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, टिमरनी नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज, सिराली नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनीता कैलाश अग्रवाल सहित लगभग 2000 कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने मकड़ाई पहुंचकर श्री शाह को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री शाह ने सभी कार्यकर्ता एवं समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की सेवा करना ही मेरा प्रथम उद्देश्य है। मैं पद पर रहूं या ना रहूं, लेकिन मैं जनता की सेवा निरंतर करता रहूंगा, उन्होंने शुभकामनाएं देने पधारे  कार्यकर्ताओं एवं समर्थको का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि आपके प्रेम और स्नेह से अभिभूत हूं, ऐसा ही प्रेम हमेशा बनाए रखे।

150 Views
What do you think?

Leave a Reply