अनोखा तीर, हरदा। नाग-पंचमी पर्व के चलते स्थानीय कृृषि उपज मंडी में आज नीलामी कार्य बंद रहेगा। जारी प्रेस नोट में मंडी सचिव ने बताया कि नाग-पंचमी पर्व के चलते हम्माल तुलावटी संघ द्वारा आज ९ अगस्त को कृषि उपज का नीलामी कार्य नहीं किया जाएगा। मंडी सचिव ने जिले के समस्त किसान बंधुओं से अपील की है कि आज अपनी कृषि उपज मंडी प्रांगण में विक्रय के लिए न लाएं।
आज बंद रहेगा नीलामी कार्य







