Skip to content
Friday, 16 October 2026
ग्वालियर

महिला श‍िक्षक के घर आधी रात घुसा बदमाश, कान के पास चाकू से वार, वाॅशरूम में पहुंची तो खून देखकर चीख पड़ी

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर ग्वालियर:-आकाश कोचिंग में पढ़ाने वाली महिला श‍िक्षक के घर आधी रात बदमाश घुस गया। यह बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। उसने सोते समय कान के पास चाकू से वार कर दिया।

जब वह कमरे में आ गया, तब तो श‍िक्षक की नींद नहीं खुली, लेकिन जैसे ही उसे चाकू मारा तो अचानक नींद खुल गई।

आरोपित बालकनी से कूदकर भाग गया। जब वह जलन होने पर वाॅशरूम पहुंची तो कान के पास से खून बहता देख चीख पड़ी। यह घटना बहोड़ापुर इलाके की है।

इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन यह पता नहीं लग सका है कि आरोपित कौन है। महिला श‍िक्षक दहशत में है।

मूल रूप से उप्र के वाराणसी की रहने वाली 24 वर्षीय महिला टीचर ग्वालियर के बहोड़ापुर स्थित गालव नगर में किराये से रहती हैं। महिला श‍िक्षक यहां आकाश कोचिंग में पढ़ाती हैं।

वह रात को खाना खाने के बाद सो गई। इसके बाद सो गई। गर्मी अधिक थी, इसलिए कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। वह दूसरी मंजिल पर किराये से कमरा लेकर रहती हैं।

रात करीब 1 बजे अचानक दबे पांव उनके कमरे में बदमाश घुस आया। वह गहरी नींद में थीं। उन्हें उसके आने की आहट तक सुनाई नहीं दी। जब वह सो रही थी, तभी उसने चाकू से गले पर वार किया। चाकू कान के पास लगा।

बदमाश ने वार भी ऐसे किया, जिससे उसे कुछ पता न लगे। तभी अचानक नींद खुल गई तो वह भाग गया। कान के पास जलन होने लगी तो वह सीधे वॉशरूम में गई।

जब शीशे में देखा तो खून निकल रहा था। इसके बाद तो मुंह से चीख निकल पड़ी। मकान मालिक भी यहां आ गए। रात में ही वह बहोड़ापुर थाने पहुंच गई। पुलिस थाने में तुरंत एफआईआर दर्ज कराई।

सिरफिरा कौन, तलाश रही पुलिस

सिरफिरा कौन है, यह पुलिस तलाश रही है। महिला श‍िक्षक भी दहशत में है। हालांकि इस घटना को पूरा एक दिन बीतने के बाद भी पुलिस आरोपित तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

223 Views
What do you think?

Leave a Reply