डोनाल्ड ट्रम्प से स्विट्जरलैंड में मिलेंगे मोहन यादव!

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-मंत्री राकेश शुक्ला भी होंगे साथ,  19 से 21 जनवरी तक रहेंगे दौरे पर
अनोखा तीर, ग्वालियर।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव फॉरेन इन्वेस्टमेंट की उम्मीद में एक बार फिर विदेश जा रहे हैं। उनके प्रतिनिधि मंडल में 9 अन्य लोग भी साथ जाएंगे। जिनमे कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला भी शामिल हैं। यह डेलीगेशन स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमी फोरम 2026 में शामिल होगा।
130 देशों के 3 हजार प्रतिनिधि होंगे शामिल
ग्वालियर पहुंचे मंत्री राकेश शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ वह भी दावोस में 19 से 21 जनवरी तक भ्रमण पर रहेंगे। जहां 130 देशों के 3000 प्रतिनिधि आने वाले हैं। इनमें अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प भी शामिल हो रहे हैं। भारत से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री इस आयोजन का हिस्सा बनने वाले हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री मोहन यादव सीएम बनने के बाद से ही लगातार देश और विदेश के निवेशकों को मध्य प्रदेश में निवेश करने के लिए आकर्षित कर रहे हैं। पिछले साल उन्होंने कई औद्योगिक निवेशकों को प्रदेश में लाने की कोशिश की और उसके सार्थक परिणाम भी देखने को मिले हैं। मंत्री राकेश शुक्ला से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात पर सवाल किया तो उनका कहना था कि जब वे आयेंगे उसमें क्या व्यवस्था रहेगी, उसके बारे में अभी उन्हें पता नहीं, क्योंकि यह विदेश दौरे का उनके लिए पहला अनुभव होगा। लेकिन यह कार्यक्रम भव्य होने वाला है और निवेश प्रेजेंटेशन में उनका विभाग भी शामिल है। जिसकी वजह से उन्हें भी साथ ले जाया जा रहा है। संभवत: मध्य प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री के अलावा वह एकमात्र मंत्री हैं।

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

error: Content is protected !!