-हरदा के लेखक सुभाष कुमार की किताबों को मिला पाठकों का प्यार
अनोखा तीर, रहटगांव। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में नेशनल बुक ट्रस्ट (भारत सरकार) द्वारा आयोजित विश्व पुस्तक मेला 10 से 18 जनवरी तक चल रहा है। इस मेले में 35 देशों के 100 प्रकाशक भाग ले रहे हैं। इसी मेले में टाइमर पब्लिशर्स का स्टॉल भी लगाया गया है। स्टॉल में हरदा जिले के डोमरा गांव के लेखक सुभाष कुमार की पुस्तकें जैसे दाग द धड़कन और क़ातिल नर्स प्रदर्शित की गई हैं, जिन्हें पाठकों का विशेष प्यार मिल रहा है। मेले में पाठकों की भारी संख्या अपनी पसंदीदा किताबें खोजने के लिए आ रही है और कई नई किताबों का विमोचन भी हो रहा है। टाइमर पब्लिशर्स हर नए लेखक को अपनी किताब प्रकाशित करने का अवसर देने का प्रयास करता है। मेले में अभी केवल दो दिन बचे हैं और इससे नए लेखक तथा पुस्तक प्रेमियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है।
नई दिल्ली में विश्व पुस्तक मेला

118 Views


