अनोखा तीर, हरदा। शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं/ सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए दिनांक 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक विशेष अभियान संकल्प से समाधान अभियान जिले में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शासन के विभिन्न विभागों की 106 योजनायें सम्मिलित की गई हैं। अभियान के तहत ग्राम पंचायत एवं नगरीय वार्डों में सर्वे दल द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे करके एवं शिविरों का आयोजन कर आवेदनों का एकत्रिकरण किया जा रहा है तथा क्लस्टर स्तर पर संबंधित विभागों या अधिकारियों को निराकरण हेतु प्रेषित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले के ग्राम करणपुरा व कांकरिया, हरदा के कहार समाज धर्मशाला खेड़ीपुरा, खिरकिया के वार्ड 10 अन्नपुर्णा मंदिर क्षेत्र तथा टिमरनी के वार्ड 2 व 15 में शिविर आयोजित कर आवेदन प्राप्त किये गये। इसी प्रकार ग्राम रेल्वा व कचबेड़ी सहित अन्य ग्राम पंचायतों व वार्डों में डोर टू डोर सर्वे कर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए गए।
Views Today: 4
Total Views: 112

