उज्जैन से ओंकारेश्वर के लिए पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा प्रारंभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, ओंकारेश्वर। मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने ज्योतिर्लिंग उज्जैन-ओंकारेश्वर व अन्य धार्मिक स्थान पर हेलीकॉप्टर की सुविधा प्रारंभ की। पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में हेलीकॉप्टर की संख्या और बढ़ाई जाएगी तथा प्रदेश के अन्य धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों को भी हवाई यात्रा से जोड़ा जाएगा। रविवार को हेलीकॉप्टर उज्जैन से विधायकों को लेकर ओंकारेश्वर पहुंचा। इसके तहत दो हेलीकॉप्टर उज्जैन से ओंकारेश्वर यात्रा के लिए चलाए जाएंगे। विधायक उत्तर क्षेत्र उज्जैन अनिल जैन कालूराम ने पत्रकारों से ओंकारेश्वर हेलीपेट पर चर्चा करते हुए कहा कि सीएम संस्कृति में विश्वास करते हैं। जल संरक्षण संवर्धन एवं प्रदेश को हराभरा बनाने की दिशा में अग्रसर है। पर्यटन के क्षेत्र में हमारा धार्मिक पर्यटन भी बड़े इसलिए हम उज्जैन से ओंकारेश्वर, मैहर की यात्रा हो या बगलामुखी यात्रा हो पर्यटन स्थल सभी स्थानों पर हेलीकॉप्टर से सुविधा प्रदान की है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से धीरे-धीरे सभी दूर प्रारंभ होगी। आज ओंकारेश्वर आए है। हम मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद प्रेषित करते है कि उन्होंने जनता को जो सुविधा प्रदान कि है जनता इसका अधिक से अधिक लाभ लेगी। ऑनलाइन सुविधा प्रारंभ है। पूरी जानकारी एक दो दिन में स्पष्ट रूप से दी जाएगी। कोठी हेलीपेड पर थाना प्रभारी अनूप सिंदिया, नायब तहसीलदार राजेंद्र सस्तिया, विजय जैन आदि पहुंचे थे।

169 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!