Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
हरदा

माहेश्वरी समाज महिला मंडल द्वारा साड़ी वाकेथान

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा/खिरकिया। माहेश्वरी समाज महिला मंडल द्वारा महेश नवमी के अवसर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। उत्पत्ति दिवस के इस महापर्व के अवसर पर साड़ी का गर्व और संस्कृति प्रोजेक्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पाश्चात्य संस्कृति के बड़ते चलन के बीच हमारा देवालय हमारी संस्कृति की पहचान है हमारे परिधान हमारा सांस्कृतिक गौरव है इसे बताना रहा। इसी आयोजन के चलते हरदा नगर में महिला मंडल द्वारा हरदा तहसीलदार श्रीमती लवीना घाघरे के मुख्य आतिथ्य और जिला अध्यक्ष श्रीमती गोपी तोषनीवाल के मार्गदर्शन में शोभायात्रा निकाली। इस दौरान हरदा नगर इकाई अध्यक्ष रागनी तोषनिवाल, सचिव शोभना मोहता सहित महिला मंडल की सभी सदस्य उपस्तिथ थी। शोभायात्रा में नारी शक्ति और हमारी संस्कृति और हमारी वेशभूषा का चित्रण करती झाकियां सजाई गई थी। जिसमें भारत माता, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, वरिष्ठ नेत्री सुषमा स्वराज व अन्य पात्र सजाय गए। शोभायात्रा मदनमोहन मंदिर से प्रारंभ होकर चांडक चौराहे से पोस्ट आफिस चौराहे, बड़ा मंदिर होते हुए मदमनोहन मंदिर पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन में बतोर मुख्य अतिथि के रूप में हरदा तहसीलदार श्रीमती लवीना घाघरे भी पीली साड़ी पहनकर आयोजन में शामिल हुई। वहीं खिरकिया जनपद अध्यक्ष रानू पटेल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत कौर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। रैली माहेश्वरी धर्मशाला से प्रारम्भ होकर बालाजी मंदिर पहुंची। जहां साड़ी वाकेथान के बोर्ड का अनावरण किया और और झंडा फहराया। अतिथियों के उद्बोधन के साथ ही महिला मंडल की पदाधिकारी सुलेखा तोषनीवाल एवं सोनल धुप्पड़ ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का स्वागत किया। माहेश्वरी महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्य सीतादेवी हेड़ा, रतन देवी मूंदड़ा ने नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत कौर जनपद अध्यक्ष रानू पटेल का श्रीफल भेंटकर पुष्पहार से स्वागत किया। कनक मंत्री लता हेड़ा, पुष्पा दरगड़ ने तुलसी का पौधा अतिथियों को भेंट कर उनका सम्मान किया। जिला पदाधिकारी सुनीता तोषनीवाल, आजाद तोषनीवाल का स्वागत मोहिनी मुंदडा व पदमा तापड़िया ने माला पहनाकर किया। इस दौरान महिला मंडल की ज्योति सोनी, अर्पणा हेड़ा, माधुरी राठी, सोनल तोषनीवाल , माधुरी काबरा, अर्पिता महेश्वरी, साधना राठी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी। माहेश्वरी समाज उत्पत्ति दिवस के दौरान आयोजित कार्यक्रम को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए खिरकिया महिला मंडल द्वारा गर्मियों के चलते मंदिर में दूध की ठंडाई की सेवा दी गई एवं खिरकिया जिले के पदाधिकारी द्वारा स्वल्पाहार कराया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार खिरकिया की कल्पना हेड़ा ने किया।

357 Views
357 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply