भोपालमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश एक बार फिर टाइगर स्टेट बना – मुख्यमंत्री श्री चौहान

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

चार वर्षों में बाघों की संख्या 526 से बढ़कर 785 हुई

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि “अत्यंत हर्ष की बात है कि हमारे प्रदेशवासियों के सहयोग और वन विभाग के अथक प्रयासों के फलस्वरूप, चार वर्षों में हमारे प्रदेश में जंगल के राजा बाघों की संख्या 526 से बढ़कर 785 हो गई है। मैं पूरे प्रदेश की जनता को, वन एवं वन्य-प्राणियों के संरक्षण में उनके सहयोग के लिये ह्रदय से धन्यवाद और बधाई देता हूँ। आइये हम सब मिलकर अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर भावी पीढ़ियों के लिये प्रकृति संरक्षण का पुन: संकल्प लें।”

मध्यप्रदेश तेंदुआ और घड़ियाल स्टेट भी है

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि टाइगर स्टेट के साथ-साथ मध्यप्रदेश तेंदुआ और घड़ियाल स्टेट भी है। गिद्ध और भेड़ियों की संख्या में भी हम आगे हैं। गिद्धों को पुर्नस्थापित करने की हमारी कोशिशें लगातार जारी हैं। प्रदेश में इंसान की जिंदगी बेहतर बनाने के साथ-साथ वन्य-प्राणियों का अस्तित्व बनाये रखने का अभियान लगातार जारी रहेगा। वन्य-प्राणियों के अस्तित्व को बनाए रखने का कार्य वनवासियों के सहयोग से ही संभव है। प्राणियों के संरक्षण के लिए पर्यावरण संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है।

छायाचित्र प्रदर्शनी और वन्य-प्राणियों पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने म.प्र. के बाघों की छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदेश में बाघ संरक्षण पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पर केन्द्रित फिल्म दिखाई गई। मुख्यमंत्री ने फिल्म के कलाकारों को स्मृति-चिन्ह प्रदान किए।

भारत में बाघों की संख्या (2006-2022)

राज्य

बाघ जनसंख्या

 

2006

2010

2014

2018

2022

शिवालिक पहाड़ी और गंगा क्षेत्र

बिहार

10

8

28

31

54

उत्तराखंड

178

227

340

442

560

उत्तर प्रदेश

109

118

117

173

205

कुल

297

353

485

646

819

मध्य भारत और पूर्वी घाट

आंध्रप्रदेश

95

72

68

48

63

तेलागंना

26

21

छत्तीसगढ़

26

26

46

19

17

झारखंड

 

10

3

5

1

मध्यप्रदेश

300

257

308

526

785

महाराष्ट्र

103

168

190

312

444

ओडिशा

45

32

28

28

20

राजस्थान

32

36

45

69

88

कुल

601

601

688

1033

1439

पश्चिमी घाट क्षेत्र

गोवा

5

3

5

कर्नाटक

290

300

406

524

563

केरला

46

71

136

190

213

तमिलनाडु

76

163

229

264

306

कुल

402

534

776

981

1087

उत्तर पूर्व पहाड़ और ब्रह्म्पुत्र मैदानी क्षेत्र

अरूणांचल प्रदेश

14

28

29

9

असम

70

143

167

190

227

मिजोरम

6

5

3

0

0

नागालैड

0

0

पश्चिम बंगाल

10

3

2

उत्तर पूर्वी पहाड़ और ब्रह्म्पुत्र

100

148

201

219

236

सुन्दर वन

 

70

76

88

101

उत्कृष्ट कार्य के लिए वन विभाग के कर्मचारियों का सम्मान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वन विभाग के शासकीय सेवकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। वन विभाग के कर्मचारियों को सरवाइवल किट भी दी गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

ई-टिकटिंग और मोबाइल एप का शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल के ई-टिकटिंग एवं मोबाइल एप का शुभारंभ भी किया। इस एप से पर्यटकों को अब घर से ही ऑनलाइन टिकिट बुक करने की सुविधा मिलेगी। एप पर वन विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध रहेगी।

प्रकाशनों का विमोचन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय वन्य-प्राणी कॉन्फ्रेंस की रिपोर्ट, स्टेट वाईल्ड लाइफ एक्शन प्लान तथा फिफ्थ बर्ड्स सर्वे रिपोर्ट ऑफ गांधी सागर वाईल्ड लाइफ सेंचुरी (मंदसौर) सहित तीन पुस्तक का विमोचन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker