Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने रचा कीर्तिमान

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने मध्यप्रदेश शिक्षा मंडल की हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा में सफलता का कीर्तिमान स्थापित किया। विद्यालय की कक्षा 12वीं गणित विज्ञान संकाय की छात्रा आरती केसवानी ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे क्रम पर वाणिज्य संकाय की प्राची विश्नोई ने 91.6 प्रतिशत अंक, तीसरे क्रम पर पूर्णिमा चौधरी ने 91.6 प्रतिशत अंक तथा चतुर्थ क्रम पर बहन कोपल पटवारे ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं माता-पिता के नाम को गौरवान्वित किया। वहीं 10वीं कक्षा की पूनम वर्मा ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, कार्तिक मालवीय ने 89 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं में कुल 71 भैया बहन शामिल हुए तथा दसवीं कक्षा में कुल 134 भैया बहन शामिल हुए। भैया बहनों की इस श्रेष्ठतम सफलता के लिए विद्यालय के प्राचार्य विनय शर्मा एवं समस्त आचार्य परिवार ने बधाई प्रेषित की।

276 Views
What do you think?

Leave a Reply