Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
बैतूल

दो अलग-अलग हादसों में तीन की मौत

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बैतूल। जिले में वाहनों से हादसे होने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। वाहनों को ओवरटेक करने और कुछ जगह खस्ताहाल सड़क इन हादसों का कारण बन रहे हैं। पिछले 24 घंटे में जिले के दो स्थानों पर अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। पहला हादसा चिचोली थाना क्षेत्र के दामजीपुरा के पास हुआ। यहां बुधवार रात एक ट्रैक्टर ने बाईक सवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। हादसा झिरना बटकी और गुल्लरढाना के बीच का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भीमपुरखंड के दामजीपुरा के पास ग्राम झिरना बटकी और गुल्लरढाना के बीच ट्रैक्टर ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में नहरपुर निवासी मुकेश पिता रामू काकोड़िया 22 वर्ष और संतोष पिता लालसिंह 24 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान गुल्लरढाना और झिरना बटकी के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर को उन्होंने ओवरटेक किया। जैसे ही ओवरटेक किया वैसे ही जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज रफ्तार में हुई कि दोनों बाइक सवार युवक कई दूर तक जा गिरे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चिल्लौर से भंवईपुर जा रहा था। सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों के शव का पंचनामा बनाकर कार्यवाही करने के बाद भीमपुर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाए गए हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर विवेचना शुरू कर दी है।

मायके जा रही महिला की दर्दनाक मौत

नेशनल हाईवे पर गुरुवार की दोपहर को सड़क दुर्घटना में अपने मायके जा रही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बाईक चालक गंभीर अवस्था में घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सातलदेही निवासी प्रमोद अपनी पत्नी रामप्यारी के साथ अपने ससुराल सुखतवा जा रहा था। धापड़ा जोड़ के पास ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी और भागने लगा। इस दौरान ट्रक का पहिया महिला के पैर के ऊपर से गुजर गया। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चला रहे पति प्रमोद के चेहरे एवं हाथ और पैर में चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही भौंरा पुलिस घटनास्थल पहुंची और पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल प्रमोद का इलाज जारी है।

184 Views
What do you think?

Leave a Reply