संजय गुप्ता श्रम आयुक्त इन्दौर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मोहन सरकार के कामकाज संभालने के साथ ही प्रशासनिक मैदानी अमले की जमावट जारी है। विगत दिनों भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य दायित्वों में बदलाव किया गया। इसी कड़ी में शुक्रवार को आधा दर्जन से अधिक अफसरों का तबादला आदेश जारी हुआ है। जिसमें रीवो कमिश्नर तथा इन्दौर-भोपाल कलेक्टर के साथ अपर एवं संयुक्त कलेक्टर शामिल हैं। प्रशासनिक कसावट की दिशा में दो अन्य महत्वपूर्ण पदस्थापनाएं की हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में सचिव जीएडी संजय गुप्ता को श्रमायुक्त इन्दौर तथा श्रमायुक्त इन्दौर श्रीकांत बनोठ को आयुक्त टीएनसीपी पदस्थ किया है। गौरतलब है कि आयुक्त संजय गुप्ता एवं श्रीकांत बनोठ हरदा कलेक्टर रह चुके हैं।

220 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!