मध्य प्रदेश में चालकों की हड़ताल का असर, आवागमन प्रभावित, हाइवे जाम, पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़, देखें तस्‍वीरें

इंदौर। केंद्र सरकार के नए हिंट एंड रन कानून का प्रदेशभर में विरोध जारी है। चालकों ने बस और ट्रक चलाना बंद कर दिया है। हाईवे पर जगह-जगह जाम के हालात बन रहे हैं। इसके साथ ही चालकों ने भी बीच रोड पर ट्रक और बस खड़ी कर चक्काजाम कर दिया है। वहीं इस हड़ताल का असर पेट्रोल पंपों पर दिख रहा है, जहां पेट्रोल की किल्लत की आशंका के चलते पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ रही है। कुछ पंपों पर तो पेट्रोल तक खत्‍म हो चुका है।

इंदौर में ट्रक और बस चालकों की हड़ताल का असर शहर में देखने को मिल रहा है। चालकों ने कई चौराहों पर वाहन खड़े कर दिए हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही हड़ताल के समर्थन में सिटी बस, आई बस, ऑटो और ई रिक्शा के चालक भी आ गए हैं, जिससे शहर में इसका संचालन बंद हो गया है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

182 Views

Leave a Reply