विश्नोई समाज की न्याय समिति का शपथ ग्रहण समारोह 21 दिसंबर को

 

अनोखा तीर, हरदा। नीमगांव स्थित श्रीगुरु जम्भेश्वर मंदिर में 21 दिसंबर को विश्नोई समाज की न्याय समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। न्याय समिति के अध्यक्ष हीरालाल खोखर ने बताया कि सुबह ठीक साढ़े आठ बजे मंदिर परिसर में हवन कुंड में आहूति छोड़कर सभी 25 सदस्यों को समाज की समिति के लिए निष्पक्ष और सेवाभाव से काम करने की शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए सभी सदस्यों को सूचित किया गया है। इस शपथ ग्रहण समारोह में अगर कोई सदस्य शामिल नहीं होगा तो उसे समिति में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके अलावा न्याय समिति के अंतर्गत ही पांच या सात महिलाओं को शामिल कर एक महिला समिति भी बनाई जाएगी। महिला समिति भी अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएगी। विवाद विच्छेद या संगाई विच्छेद जैसे मामले सामने आने पर महिला समिति संबंधित महिलाओं से आसानी से चर्चा कर उन्हें समझाइश दे सकेगी। अध्यक्ष खोखर ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी सदस्यों का शामिल होना अनिवार्य है।

181 Views

Leave a Reply