सतीश गुर्जर टीम ने नेपाल में रचा कीर्तिमान

 

अनोखा तीर, हरदा। नेपाल के जनकपुर धाम में स्थित रंग भूमि मैदान में श्री सीता राम विवाह पंचमी महोत्सव पर 11011 स्क्वायर फीट में श्री सीता राम की अनाज से कलाकृति बनाई गई है। यह कलाकृति 121.91 फिट लम्बी व चौड़ी है। इस कलाकृति में ग्यारह तरह के कुल 101 क्विंटल अनाज का प्रयोग किया गया है, जो वर्ल्ड में अब तक की सबसे विशाल अनाज कलाकृति है। इस रचना कार्य के लिए मध्यप्रदेश के हरदा जिले से जनकपुर धाम पहुंचे कलाकार सतीश गुर्जर की 11 सदस्यो की टीम में यज्ञिनी गुर्जर, गोविंद पाटिल, रेचल चौधरी, ज्योति रायखेरे, अदिति अग्रवाल, राजनंदिनी पालीवाल, हर्ष कुशवाह, गुनगुन मिश्र, मनिका शाह एवं रामानंद शाह द्वारा यह कलाकृति बनाई गई है। विवाह पंचमी में शामिल होने के लिए जनकपुर धाम पधारें आगत श्रद्धालुओं के लिए श्री सीता राम की यह विशाल अनाज कलाकृति आकर्षण का केंद्र रही।

प्रतिमा में उपयोग होने वाला अनाज  

श्री सीता राम अनाज प्रतिमा के निर्माण में प्रयोग किए गए अनाज में 25 क्विंटल चावल, 6 क्विंटल गेहूं, 6 क्विंटल सोयाबीन,18 क्विंटल चना, 18 क्विंटल उरद, 4 क्विंटल चना दाल, 4 क्विंटल मसूर दाल, 3 क्विंटल मक्का, 4 क्विंटल तुअर दाल, 2 क्विंटल मूंगफली एवं 12 क्विंटल मूंग शामिल है। प्रतिमा निर्माण में उपयोग हुए 101 क्विंटल अनाजो में 15 फीसदी अनाज मिक्स हुआ, मिक्स अनाज को गौशाला में दान दिया जाएगा। वहीं सुरक्षित अनाज की अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम एवं बाल आश्रम को भेजा जाएगा।

इंस्टाग्राम पर देख जनकपुर आने का मिला मौका

कलाकार सतीश गुर्जर की अनाज कलाकृति को इंस्टाग्राम पर देख जनकपुर धाम निवासी गुनगुन मिश्रा ने उन्हें विवाह पंचमी के मौके पर श्री सीताराम अनाज कलाकृति बनाने का न्योता दिया। अब तक भारतीय क्षेत्र में इस तरह की कलाकृति बनाने वाले कलाकार पड़ोसी राष्ट्र से न्योता मिलते ही उत्साहित हो गए और न्योते को स्वीकार कर लिया और श्री सीता राम अनाज कलाकृति बनाने के लिए अपने आठ सदस्यों की टीम के साथ जनकपुर धाम पहुंचे और वहां तीन नए जनकपुर के कलाकार भी जुड़ गए।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में अंकित है कलाकार का नाम

मध्यप्रदेश के हरदा जिले के अंतर्गत कुकरावद के एक किसान परिवार में जन्मे 28 वर्षीय कलाकार सतीश गुर्जर का नाम 12 विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है, कलाकार ने अपने घर प्रधानमंत्री के द्वारा लाउकडाउन के दौरान किसानों के लिए गांव गांव में अनाज खरीदी से प्रभावित होकर अपने घर के छत पर 23 अप्रैल 2020 को 800 स्क्वायर फिट में प्रधानमंत्री जी की अनाज प्रतिमा बनाई थी। वही से उनको प्रेरणा मिली।

Views Today: 2

Total Views: 54

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!