मुख्यमंत्री मोहन यादव का राजनीति सफरनामा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

25 मार्च 1965 को उज्जैन में जन्मे मोहन यादव शुरू से ही छात्र राजनीति और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे हैं। सन 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव एवं 1984 में अध्यक्ष रहे। वहीं सन 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री एवं 1986 में विभाग प्रमुख भी बने। सन 1988 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यप्रदेश के प्रदेश सहमंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और 1989-90 में परिषद की प्रदेश इकाई के प्रदेश मंत्री का दायित्व संभाला। सन 1991-92 में परिषद के राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया। सन 1993-95 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ उज्जैन नगर के सह खंड कार्यवाह, सायं भाग नगर कार्यवाह एवं 1996 में खण्ड कार्यवाह और नगर कार्यवाह का दायित्व भी सौंपा गया था। सन 1997 में भाजयुमो की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य तथा सन 1998 में पश्चिम रेलवे बोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्य रहे। सन 1999 में भाजयुमो के उज्जैन संभाग प्रभारी, सन 2000-2003 में विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की कार्य परिषद के सदस्य एवं सन 2000-2003 में भाजपा के नगर जिला महामंत्री एवं सन 2004 में भाजपा की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य बने। सन 2004 में सिंहस्थ मध्यप्रदेश की केन्द्रीय समिति के सदस्य, सन 2004-2010 में उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा, तथा सन 2008 से भारत स्काउट एण्ड गाइड के जिलाध्यक्ष भी बने। सन 2011-2013 में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम भोपाल के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा तथा भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रहे। आपने सन 2013-2016 में भाजपा के अखिल भारतीय सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक के तौर पर भी कार्य किया। उज्जैन के समग्र विकास हेतु अप्रवासी भारतीय संगठन शिकागो (अमेरिका) द्वारा महात्मा गांधी पुरस्कार और इस्कॉन इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा सम्मानित हुए। मध्यप्रदेश में पर्यटन के निरंतर विकास हेतु सन 2011-2012 एवं 2012-2013 में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत हुए। आप पहली बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में विधानसभा का चुनाव लड़ें और सन 2013 में चौदहवीं विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। सन 2018 में दूसरी बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित होने उपरांत 2 जुलाई 2020 को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। हाल ही 2023 में तीसरी बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित होने पश्चात आज आपको मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनाने का विधायक दल की बैठक में निर्णय लिया गया।

Views Today: 2

Total Views: 108

Leave a Reply

error: Content is protected !!