Skip to content
Saturday, 17 October 2026
नर्मदापुरम मध्य प्रदेश

सगाई समारोह में भोजन करने से 34 ग्रामीण बीमार, दो की हालत गंभीर

2 min read
Text Size:

माखन नगर। माखन नगर विकासखंड के ग्राम नया धांई के ग्राम डोब में एक सगाई समारोह में विषाक्त भोजन करने से गांव के करीब 34 लोगों की हालत बिगड़ गई। आशंका है कि खाना बनाने के दौरान हुई लापरवाही के कारण खाना विषाक्त हो गया।

दरअसल, गांव में एक सगाई कार्यक्रम था, जिसमें गांव के लोग शामिल हुए। सभी लोगों ने दाल, चावल, सब्जी, पूड़ी खाई। इसके बाद 34 लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। सभी लोगों के बीमार होने की सूचना गांव के लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र को दी, जहां से खंड चिकित्सा अधिकारी घनश्याम चौहान ने एक टीम गठित की और मौके पर पहुंचे। यहां सभी पीड़ितों को पांच एंबुलेंस की मदद से माखन नगर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, यहां बीमार ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार दिया गया। स्वास्थ्य केंद्र माखन नगर एवं सिरवार रोड पर नवीन भवन में सभी लोगों का इलाज किया गया।

खाना खाने के बाद होने लगी उल्टी-दस्त

गांव के बुजुर्ग साबूलाल ने बताया कि हम लोग आदिवासी गांव डोब के हैं। प्रेमलाल के यहां फलदान का कार्यक्रम था, सभी लोग उसमें शामिल हुए। दाल, चावल, सब्जी, पूड़ी सभी लोगों ने खाई थी। भोजन करने के बाद उल्टी होना शुरू हो गई, बाद में दस्त लगे। उल्टी-दस्त से महिला, बच्चे, बुजुर्ग सभी पीड़ित हुए। बार-बार उल्टी और दस्त होने से इसकी सूचना माखन नगर स्वास्थ्य केंद्र को दी गई। यहां से विभाग ने एंबुलेंस भेजकर सभी ग्रामीणों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद सभी लोगों की हालत सामान्य बताई गई है। कुछ मरीजों ने बताया कि शरीर में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है।

259 Views
What do you think?

Leave a Reply