कड़ाके की सर्दी में दो माह के बालक को लावारिस छोड़ा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

रतलाम। कड़ाके की सर्दी में स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के दिलीप नगर में किसी महिला या व्यक्ति द्वारा दो माह के शिशु (बालक) को दूसरे व्यक्ति के घर के सामने लावारिस छोड़कर जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन की टीम ने मौके पर पहुंचकर बालक को प्राप्त किया और मेडिकल कालेज ले जाकर भर्ती कराया। उसे कौन लावारिस छोड़ने वाले की तालश की जा रही है।

चाइल्ड  लाइन के समन्वयक प्रेम चौधरी ने बताया कि कोई दो माह के बालक को शाल में लपेट कर दिलीप नगर में वन स्टाप सेंटर के एक कार्यकर्ता के घर के बाहर छोड़कर चला गया। करीब उसके रोने की आवाज आने पर कार्यकर्ता घर से बाहर निकले तो बालक शाल में लपटा हुआ दिखाई दिया। उन्होंने उसे उठाया और आसपास तलाश की, लेकिन कोई व्यक्ति नजर नहीं आया।

चाइल्‍ड लाइन को सूचित किया था

कार्यकर्ता ने चाइल्ड लाइन सेंटर पर दूरभाष से सूचना दी। चाइल्ड लाइन की टीम सदस्य लक्षिका राठौर व तारा सिसौदिया मौके पर पहुंचे और बालक को प्राप्त किया। मेडिकल कराने पर उक्त शिशु अधिक कुपोषित पाया गया। उसे बाल कल्याण समिति के सामने प्रस्तुत करने के बाद अधिक कुपोषित होने से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

109 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!