टैंकर ने बाइक सवार एएसआइ को मारी टक्कर, मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

उज्जैन- देवास रोड पर नरवर के समीप पानी के टैंकर ने बाइक सवार एएसआइ 55 वर्षीय केशवसिंह चौहान को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि चौहान उज्जैन पुलिस लाइन में पदस्थ थे। वह देवास से उज्जैन आ रहे थे। नरवर के समीप सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनी के पानी के टैंकर ने एएसआइ की बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक एएसआइ की हरि-हर मिलन सवारी में रिर्जव बल में ड्यूटी लगी थी। इसके चलते वह देवास स्थित अपने घर से बाइक से उज्जैन आने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। मृत एएसआइ का एक पुत्र केरल में है तथा भाई रतलाम में पुलिस विभाग में ही पदस्थ है। पुलिस ने आरोपित टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

104 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!