BJP की चार सूची के बाद भी ग्वालियर-चंबल की 15 सीटों पर फंसा पेंच, कांग्रेस ने कसा तंज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मप्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी अब तक चार सूची जारी कर चुकी है जिसमें मप्र की 230 विधानसभा सीटों में से 136 पर उम्मीदवारों की घोषणा कर हो चुकी है, इन चार सूचियों में ग्वालियर चंबल संभाग की 34 सीटों में से 19 सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो चुके लेकिन शेष बची 15 सीटों पर पेंच फंसा है, इन सीटों पर कहीं पूर्व मंत्री दम दिखा रहे हैं तो कहीं सांसद, इतना ही नहीं, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाला क्षेत्र होने के कारण उनके समर्थक भी जोर लगा रहे हैं। नामों की घोषणा नहीं होने पर कांग्रेस तंज कस  रही है।

ग्वालियर चंबल की 34 में से 19 सीटों पर प्रत्याशी तय, 15 पर इंतजार 

भाजपा नेतृत्व ने पिछले दिनों चार सूचियाँ जारी की , पहली और दूसरी सूची में 39 , 39 नाम थे , तीसरी सूची में एक नाम और चौथी सूची में 57 नाम शामिल थे , इसमें ग्वालियर चंबल संभाग की 19 सीटों पर भी नाम सामने आये जिसमें कुछ मौजूदा मंत्री, कुछ विधायक सहित कुछ पहले से संभावित और तय नाम सामने आये, लेकिन जो 15 सीटें बचीं उसमें कई पूर्व मंत्री, केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद ताल ठोक रहे हैं ।

कई पूर्व मंत्री कर रहे टिकट की दावेदारी, चर्चा में ये नाम 

भाजपा नेतृत्व को ग्वालियर चंबल संभाग की जिन 15 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार तय करने हैं उन सीटों पर पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया , पूर्व  मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री माया सिंह सहित पूर्व विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मुन्ना लाल गोयल के नाम के अलावा आधा दर्जन नेताओं के नाम पर शामिल हैं। इतने नामों के कारण ही इन सीटों पर पेंच फंसा हुआ है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया सहित इन सांसदों के नाम भी चर्चा में 

इन पूर्व मंत्रियों के साथ साथ कुछ मौजूदा सांसदों के नाम पर विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए चर्चा में हैं,  ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, गुना शिवपुरी सांसद केपी यादव और भिंड सांसद संध्या राय के नाम को लेकर चर्चा है कि पार्टी इन्हें उम्मीदवार बना सकती है उधर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को टिकट दिए जाने के बाद से चर्चा जोरों पर है कि भाजपा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी विधानसभा के मैदान में भेज सकती है ।

बड़े नामों के बीच मूल कार्यकर्ता परेशान 

इन सब बड़े नामों की चर्चा के बीच मूल कार्यकर्ता परेशान है, ग्वालियर चंबल में एक बड़ा संकट सिंधिया समर्थक और नरेंद्र नरेंद्र सिंह तोमर समर्थक भी हैं, अंचल के दोनों बड़े नेता अपने अपने समर्थकों को अधिक से अधिक टिकट दिलाने के प्रयास में हैं इसलिए भी मामला फंसा हुआ है।

कांग्रेस ने कसा तंज, विधायक बोले गुटों में बंटी है भाजपा 

हालाँकि कांग्रेस अब तक कोई भी सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित नही कर सकी है और उम्मीद है कि कल 15 अक्टूबर को कांग्रेस की पहली सूची जारी होगी लेकिन  कांग्रेस भाजपा पर तंज कस रही है। ग्वालियर पूर्व विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार का कहना है कि गुटों में बंटी भाजपा में अंतरद्वंद्व है, शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा और नाराज भाजपा में उलझी भाजपा इसीलिए सीटों की घोषणा नहीं कर पा रही , उन्होंने दावा किया कि जनता कांग्रेस के साथ है और जनता ही कांग्रेस का चुनाव लड़ रही है।

कांग्रेस के तंज पर भाजपा ने किया पलटवार 

उधर भाजपा ने कांग्रेस को जवाब दिया , शिवराज सरकार के उद्यानिकी राज्य मंत्री एवं ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह ने कहा जो डर के कारण एक भी एक टिकट घोषित नहीं कर पाए वो ऐसी बात कर रहे हैं, उमीदवार घोषित करना एक प्रक्रिया है , जो सीटें बची हैं वहां जल्दी प्रत्याशी घोषित होंगे ।

Views Today: 2

Total Views: 114

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!