Skip to content
Friday, 16 October 2026
खेल

जेम्‍स एंडरसन ने की भविष्‍यवाणी, ये 4 टीमें होंगी सेमीफाइनलिस्‍ट

2 min read
Text Size:

भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्‍ड कप का आयोजन होगा। इस साल पूरा टूर्नामेंट भारत की मेजबानी में आयोजित होगा। इसमें कुल 10 टीमें हिस्‍सा लेंगी और 10 स्‍थानों पर 48 मुकाबले खेले जाएंगे।

आईसीसी वनडे वर्ल्‍ड कप का उद्घाटन मैच इंग्‍लैंड और न्‍यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्‍टूबर को चेन्‍नई में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। पिछले तीन वर्ल्‍ड कप मेजबान देश ने जीते हैं और ऐसे में भारत को खिताब का प्रबल दावेदार माना रहा है।

इंग्‍लैंड के तेज गेंदबाज जेम्‍स एंडरसन ने वर्ल्‍ड कप ठीक पहले एक भविष्‍यवाणी करके भारतीय क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है। एंडरसन ने कहा कि 19 नवंबर को भारत और इंग्‍लैंड के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इंग्‍लैंड की टीम फाइनल में भारत को हरा देगी और लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम करेगी।

जेम्‍स एंडरसन ने बीबीसी टेस्‍ट मैच स्‍पेशल से बातचीत में आगामी वर्ल्‍ड कप के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों के नाम बताए।

सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड, भारत, ऑस्‍ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका पहुंचेंगे। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ जिस तरह दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज जीती, मुझे वो बहुत रास आया। प्रोटियाज की बल्‍लेबाजी मजबूत है। उनके पास शानदार गेंदबाज हैं। पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड करीब पहुंचेंगे, लेकिन सेमीफाइनल के लिए क्‍वालीफाई नहीं कर पाएंगे।

जेम्‍स एंडरसन के पूर्व टीम साथी स्‍टीव फिन ने भी आगामी वर्ल्‍ड कप के लिए चार सेमीफाइनलिस्‍ट टीमों का चयन किया है। स्‍टीव फिन ने कहा कि इंग्‍लैंड, न्‍यूजीलैंड, भारत और पाकिस्‍तान सेमीफाइनल में जगह बना पाएंगी क्‍योंकि ये चारों टीमें काफी संतुलित हैं। देखना दिलचस्‍प होगा कि इन दोनों में से किसकी भविष्‍यवाणी सही साबित होगी।

133 Views
What do you think?

Leave a Reply