हादसा…. बस पलटी ! एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

इलाज कराने पहुंचे घायल यात्री

अनोखा तीर, हरदा। खंडवा स्टेट हाइवे पर ग्राम कांकरिया के पास एक निजी यात्रर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा दौरान बस में सवार 30-35 यात्रियों में करीब 15 लोग घायल होने की खबर है। हालांकि, सिविल सर्जन डॉ मनीष शर्मा के मुताबिक हादसे में कोई बड़ी हताहत नही हुई है। यात्रियों में महिलाएं, वृद्ध एवं बच्चें शामिल हैं। जिन्हें पहुंची चोट का उपचार किया गया है। उन्होंनें बताया कि देर शाम तक कुल 13 घायल यात्री अस्पताल पहुंचे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार खिरकिया से चलकर हरदा आ रही निजी बस हादसे का शिकार हो गई है। गनीमत रही कि कोई अप्रिय हादसा नही हुआ है। मांदला से चंद दूरी पर बाफला स्टैंड से सवार महिला ने बताया कि वे महाराष्ट्र के भुसावल रहती है। दुर्घटनाग्रस्त बस से वह हरदा आ रही थी। उन्होंनें बताया कि बस में यात्री सवार थे। इस दौरान बस काफी तेज रफ्तार में चल रही थी, जो कि चालक से नियंत्रित नही हुई। जिसके चलते बस सड़क से नीचे जा उतरी। जिस वजह से कई लोगों को चोट आई हैं।

Views Today: 2

Total Views: 98

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!