Skip to content
Thursday, 15 October 2026
खेल

एमएस धोनी ने टेनिस कोर्ट में दिखाया जल

2 min read
Text Size:

भारत के महान कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी ने टेनिस कोर्ट में अपना जलवा दिखाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में धोनी को टेनिस खेलते हुए देखा जा सकता है। उनके फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। कुछ फैंस धोनी के टेनिस खेलने के अंदाज का तारीफ की। वहीं, कुछ फैंस ने उनकी फिटनेस को सराहा। धोनी महानतम क्रिकेटरों में से एक हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद उनका आईपीएल करियर भी अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन वह टेनिस को भी काफी पसंद करते हैं और मनोरंजन के लिए अक्सर यह खेल खेलते रहते हैं।

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आने वाली पीढ़ी के क्रिकेटरों को प्रेरित करते रहेंगे। एक खिलाड़ी और एक कप्तान के रूप में लगभग सब कुछ हासिल करने के बाद, अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी मैदान के अंदर और बाहर काफी प्रभावी व्यक्ति हैं।

42 वर्षीय धोनी यकीनन भारत के अब तक के सबसे महान कप्तान हैं, जिन्होंने टीम को तीन बड़ी आईसीसी जीतें दिलाई हैं। उनके नेतृत्व में, भारत ने 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती।

धोनी ने कुल 332 मैचों में भारत का नेतृत्व किया, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी कप्तान द्वारा सबसे अधिक है। इनमें से उसने 178 जीते, 120 हारे, छह बराबरी पर रहे और 15 का कोई नतीजा नहीं निकला। एक कप्तान के तौर पर उनका जीत प्रतिशत 53.61 है. यह उनके द्वारा जीती गई ट्रॉफियों के साथ मिलकर उन्हें भारत का अब तक का सबसे सफल कप्तान बनाता है।

इन 332 मैचों में, उन्होंने 330 पारियों में 46.89 की औसत और 76 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 11,207 रन बनाए। उन्होंने एक कप्तान के रूप में 11 शतक और 71 अर्द्धशतक बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 224 था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी सफलता का असर फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर भी पड़ा। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट का प्रतिनिधित्व और नेतृत्व किया। धोनी ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में सीएसके के साथ पांच आईपीएल खिताब जीते। उन्होंने 2010 और 2014 में सीएसके के साथ दो चैंपियंस लीग टी20 खिताब भी जीते।

165 Views
What do you think?

Leave a Reply