एफएलएन मेले का हुआ आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शासन के निर्देशानुसार विकासखंड हरदा की सभी शालाओं में कक्षा 1 व 2 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एफएलएन मेले का आयोजन किया गया। मेले में शाला में कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता या अभिभावक ने आकर सहभागिता की। जिसमें पालकों ने अपने बच्चों द्वारा की जा रही गतिविधियों का आनंद लिया एवं साथ ही बच्चों के द्वारा शाला में जाकर प्रति दिवस क्या पढ़ा जा रहा है, उसके पढ़ने से उन्हें किस लर्निंग आउट कम्स की प्राप्ति होती है। उक्त संबंध में शिक्षकों से चर्चा की एवं फीडबैक लिया। एफएलएन मेले के आयोजन के संबंध में जिला परियोजना समन्वयक एसपी सिंह जाटव ने एकीकृत माध्यमिक शाला हरदा खुर्द का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेले के आयोजन की गतिविधियां देखी। साथ ही शालाओं में शिक्षकों के द्वारा बनाए गए टीएलएम से शाला की साज-सज्जा का अवलोकन किया। साथ ही उसका उपयोग बच्चों के साथ कैसे किया जाता है पर भी चर्चा की। शाला प्रभारी एवं शिक्षकों द्वारा बनाए गए टीएलएम एवं उनके प्रदर्शन की भूरी भूरी प्रशंशा की गई। साथ ही निर्देशित किया कि एक ऐसी आदर्श शाला का निर्माण करें जो एफएलएन आदर्श शाला के नाम से प्रसिद्ध हो जाए। इस अवसर पर टिमरनी विकासखंड स्रोत समन्वयक नरेंद्र शाह एवं हरदा विकासखंड अकादमी समन्वयक दिनेश कुमार सराठे उपस्थित रहे। साथ ही शाला के शिक्षकों को और अधिक टीएलएम बनाकर शाला को सजाने के लिए मोटिवेट किया गया। शाला के शिक्षकों ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि आपकी मंशा के अनुरूप हम सब कार्य पूर्ण करेंगे। शाला की शिक्षिका भारती वाइन, अंजली बघेल, ज्योति सोनी ने अपने-अपने टीएलएम दिखाए।

Views Today: 2

Total Views: 94

Leave a Reply

error: Content is protected !!