जनसेवा मित्रों ने आयोजित की महिला चौपाल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र द्वारा महिला चौपाल आयोजित की जा रही है। जिसके अंतर्गत उनके द्वारा ग्रामों में पहुंचकर मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकरी योजनाओं की दे रहे जानकारी दी जा रही है। जिसमें जनसेवा मित्रों ने हरदा विकासखंड के ग्राम केलनपुर, छिडगांव में अपने आवंटित ग्राम पंचायत में जाकर योजनाओं की जानकारी प्रदान की। साथ ही उन योजनाओं के लाभ लेने में आ रही समस्याओं पर चर्चा कर मुद्दे एवं परेशानी अपने अधीनस्थ अधिकारी सीएम फैलो आशुतोष नेमा को अवगत करा रहे हैं। जनसेवा मित्रों द्वारा प्रत्येक दिवस एक गांव में जाकर महिला चौपाल लगाई जा रही हैं एवं लाड़ली बहना, आयुष्मान कार्ड, सबल कार्ड सहित सरकार की सभी योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। जिसमें जनसेवा मित्र पुरुषोत्तम झिंझोरे, विशाल भाठी, मयंक शर्मा, हेमलता मंडराई, निखिल चंद्रवंशी शामिल रहे।

101 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!