खेलो एमपी प्रतियोगिता का किया आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलो इंडिया की सफलता को देखते हुए खेलो को महत्व देने के लिए इस वर्ष खेलो एमपी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 4 चरण ब्लॉक स्तर, जिला स्तर, संभाग एवं राज्यस्तर पर होगी। जिसके अंतर्गत गुरूवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग विकास खंड हरदा द्वारा आज प्रथम चरण ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता अंतर्गत तैराकी, मलखम, खो खो एवं वॉलीबाल की ट्रायल ली गई। जिसमें तैराकी में संस्कार विद्यापीठ स्कूल से आयुष्मान भदौरिया, कृष्णा कुमार, महात्मा गांधी स्कूल से रोहन मार्सकोले, अश्विन कुमार, विजन पब्लिक स्कूल से यशराज जाट, मोक्ष गहलोद, देवप्रताप कमेडिया, बालिका वर्ग में विजन पब्लिक स्कूल श्रेया शर्मा, संस्कार स्कूल से आयुषी पटेल, सेंटमेरी स्कूल सूची सारण का चयन हुआ। मलखम में संस्कार स्कूल की बालिका नेंसी पटेल, रेनसी पटेल, स्नेहा राजपूत, याशी पटेल वर्षा जाट, महर्षि ज्ञानपीठ की अनुष्का सोनी एवं बालक वर्ग में महात्मा गांधी स्कूल से रोहन मार्सकोले, यश कनक, आर्यन धार्मिक, शिखर सेवारिक, इरसाद खान, आदर्श गौर का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता में हरदा ब्लॉक के संस्कार स्कूल, सनफ्लावर स्कूल, सेंटमेरी स्कूल, द फाऊंडेशन ऑफ एजूकेशन स्कूल, महर्षि विद्यापीट, महात्मा गांधी स्कूल, उत्कृष्ठ विध्यालय, होलिफेथ स्कूल, मां विजन पब्लिक स्कूल हरदा के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों का चयन समिति द्वारा किया गया। चयन समिति में रामनिवास जाट क्रीडा अधिकरी शिक्षा विभाग, व्यायाम शिक्षक राजेश विलिया, ब्लॉक समन्वयक खेल विभाग सलमा खान, कोच मोनिका मेहता, भूपेंद्र तोमर, प्रवीण बाथम, निरेंद्र सेवरिक, अमित चौहान, अनंत यादव, अनीता मिश्रा, गौतम, अमित भारद्वाज के उपस्तिथि में किया गया। 15 सितंबर को शतरंज प्रतियोगिता होलीफैथ स्कूल हरदा एवं योगासन और फुटबाल की ट्रायल नेहरू स्टेडियम पर आयोजित होगी।

179 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!