होली फेथ कॉलेज में हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। नगर के होली फेथ कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज में गुरूवार को हिन्दी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना संयुक्त इकाई द्वारा 14 सितम्बर हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम अधिकारी कंचना चौहान ने कहा कि हिंदी हमारे देश की एकता और विविधता का प्रतीक है। यह भाषा हमारी संस्कृति, साहित्य, और भारतीय भावनाओं को सजीव रूप से प्रकट करती है। हिन्दी पूरे विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। आज के दिन को हिंदी भाषा को समर्पित करके, हमें अपनी मातृभाषा के प्रति अपनी वफादारी को और भी मजबूत करना चाहिए। गणेश मादुलकर ने कहा कि हमारा देश भाषाओं का संगम है। हिंदी के साथ हमारी अन्य भाषाओं का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं व महाविद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।

91 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!