Skip to content
Saturday, 24 October 2026
मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों को दी रक्षा-बंधन पर्व की बधाई

2 min read
Text Size:

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा-बंधन के पर्व पर प्रदेशवासियों विशेषकर बहनों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रक्षा-बंधन भाई-बहन के स्नेह, पवित्र बंधन का प्रतीक पर्व है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति में बेटियों के समाज और देश में महत्व को रेखांकित करता है। रक्षा-बंधन का दिन हमें अपनी बहनों के साथ-साथ प्रदेश और देश की सभी बहनों की सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहनों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ लागू की गई हैं। प्रदेश की बहनों की आय कम से कम 10 हजार रुपए मासिक हो, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार बहनों की सुरक्षा और सम्मान के लिए कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से प्रदेश की सभी बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्म सम्मान और आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई है। बहनों को हर माह दी जा रही एक हजार रुपए की राशि को क्रमशः बढ़ाते हुए 3000 रुपए तक करने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आशा व्यक्त की कि रक्षा-बंधन के अवसर पर बहनें भाइयों की दीर्घायु की प्रार्थना के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply