Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खरगोन

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से आज भी ग्रामीण की महिलाए वंचित

2 min read
Text Size:

 

 

विकास पवार बड़वाह – एक तरफ प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना योजना के तहत अपनी लाडली बहना को एक हजार रुपए प्रति माह दे रहे है । दूसरी तरफ उनके ही सरकारी नुमाइंदे मुख्यमंत्री की इस योजना पर पूरी तरह पानी फेरते नजर आ रहे है ।जबकि सरकारी नुमाइंदों की लापरवाही से आज भी इस योजना के लाभ से कई ग्रामीण की महिलाए वंचित है ।जिसकी मुख्य वजह ग्राम पंचायत के सचिव और रोजगार सहायक की लापरवाही सामने आ रही है ।ऐसा ही एक मामला मंगलवार को होने वाली जन सुनवाई शिविर के दौरान देखने को मिला । जहा एक दर्जन से अधिक महिला इस शिविर में उपस्थित हुई ।जिन्होंने एसडीएम प्रदीप कुमार सोनी के नाम लिखा आवेदन तहसीलदार शिवराम कनासे को सौपा।जिसमें महिलाओ ने बताया की हम सभी महिला ग्राम पंचायत जुजाखेड़ी के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेरफड़ बुजुर्ग की निवासी है ।हमारे गांव की कई महिलाओ को अभी तक मुख्यमंत्री की लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिला । महिलाओ ने कहा की ग्राम पंचायत सचिव अभिषेक पाराशर और रोजगार सहायक की लापरवाही के कारण हम इस योजना से आज तक वंचित है ।जिनके द्वारा अभी तक हमारे कागज जमा नही किए ।जब भी हमने उनसे कहा तो हमे तारीख पर तारीख दी जा रही है ।महिलाओ का कहना है की सचिव और रोजगार सहायक पर उचित कार्यवाही कर उनका वेतन काटा जाए ।और उस राशि से हम महिलाओ को योजना का लाभ दिया जाए ।उल्लेखनीय है की इस शिकायत पर एसडीएम प्रदीप कुमार सोनी ने कहा की अब तक एक करोड़ से भी अधिक महिलाओ को लाडली बहना योजना का लाभ मिला है ।हमारे पास ग्राम जुजाखेडी की रहवासी महिलाए आवेदन लेकर आई थी ।जिनकी शिकायत पर जनपद पंचायत बड़वाह सीईओ को जांच करने के आदेश दिए है ।जैसे ही जांच होती है, वैसे ही शेष रही महिलाओं को इस योजना से जोडने का कार्य करवाया जाएगा ।

148 Views
What do you think?

Leave a Reply