सुबह से लगी है बारिश की झड़ी,

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
 बैतूल-  लगभग एक पखवाड़े के अंतराल के बाद बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। अल सुबह से ही बारिश होना शुरू हो गई। दिन भर रिमझिम बारिश की झड़ी लगी रही। बारिश के कारण मौसम में भी ठंडक घुल गई है। बारिश का फसलों को भी फायदा होगा। किसानों का कहना है कि अभी फसल को बारिश की जरूरत है। इस बारिश से फसलों को अच्छा फायदा मिलेगा। जल स्त्रोतों में भी जल स्तर बढ़ने लगेगा। अभी कई जल स्त्रोतों में पर्याप्त पानी नहीं आ पाया है।  सुबह से ही जिला मुख्यालय सहित जिले भर के अन्य ब्लॉकों में बारिश का दौर शुरू हो गया। समाचार लिखे जाने तक शाम  7 बजे तक रिमझिम बारिश जारी थी। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाम से  बैतूल में 5.8, घोड़ाडोंगरी 17.0, चिचोली 3.2, शाहपुर 17.4, मुलताई 16.8, पट्टन 9.5, आमला 12.0, भैंसदेही 12.0, आठनेर 5.3, मिमी बारिश दर्ज की है। अभी तक जिले में कुल औसत बारिश 26 इंच के करीब हो चुकी है। पिछले वर्ष से इस वर्ष बारिश आधी ही हो पाई है। गत वर्ष 2022 में अब तक जिले में 49 इंच बारिश हो चुकी थी। इस बार देरी से मानसून आया और बारिश भी बहुत अधिक नहीं हो पाई। अभी तक रिमझिम बारिश की झड़ी देखने को मिली है।
 एक भी ब्लॉक में बारिश का कोटा पूरा नहीं
इस वर्ष मानसून की बेरूखी के कारण जिले के किसी भी ब्लॉक में औसत बारिश पूरी नहीं हुई है। केवल भीमपुर एकमात्र ब्लॉक है जहां औसत बारिश का कोटा पूरा होने की कगार पहुंच गया है, लेकिन कोटा पूरा नहीं हो पाया है। अन्य किसी भी ब्लॉकों में औसत बारिश पूरी नहीं हुई, जिससे किसानों को चिंता सता रही है। बारिश इसी रफ्तार से होते रही तो औसत बारिश पूरी होने की संभावना बहुत कम लग रही है। औसत बारिश पूरी नहीं हुई तो किसानों को भी सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पाएंगा। इस बात की किसानों को अभी से चिंता सताने लगी है।
मध्य प्रदेश के इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने जारी की गई एडवायजरी में बताया गया कि अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल, नर्मदापुरम, डिंडोरी, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर जिलों में गरज चमक के साथ अति भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।
मप्र के इन 26 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
यह बारिश का अलर्ट  रहेगा। सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, शाजापुर, देवास, अशोकनगर,भिण्ड, दतिया जिलों बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Views Today: 2

Total Views: 282

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!