शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक करें जनसेवा मित्र : मुख्यमंत्री श्री चौहान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मुख्यमंत्री ने जनसेवा मित्रों से किया संवाद 
युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए फील्ड के अनुभव

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुँचाना भी एक सेवा है। उन्होंने युवाओं से शासन की विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और आमजन को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आमजन को होने वाली समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने में भी जनसेवा मित्र महती भूमिका निभाए। सभी जनसेवा मित्र गाँव-गाँव में लोगों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने में सहयोगी बने। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, लाड़ली बहना योजना जैसी अनेक जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को प्रेरित करें, जिससे सभी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

सुश्री आभा दुबे ने जनसेवा मित्रों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, विधायक सर्वश्री रघुनाथ सिंह मालवीय और सुदेश राय, रवि मालवीय, कलेक्टर प्रवीण सिंह सहित अनेक जन-प्रतिनिधि एवं जनसेवा मित्र उपस्थित थे।

218 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!