Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

सरकार की योजनाएँ गरीबों के उत्थान के लिये: गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

2 min read
Text Size:

संबल योजना में 66 लाख की अनुग्रह राशि प्रदाय की

 

भोपाल : गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि सरकार की योजनाएँ गरीबों के उत्थान के लिये बनाई गई हैं। सरकार का एक ही लक्ष्य है सभी का समग्र विकास। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा दतिया में मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना के 28 हितग्राहियों को 66 लाख रूपये की अनुग्रह राशि प्रदाय कर संबोधित कर रहे थे।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रदेश और केन्द्र सरकार निरंतर किसानों, गरीबों, वंचितों, शोषितों, महिलाओं, युवाओं के उत्थान के लिये कार्य कर रही है। केन्द्र और राज्य के सक्षम नेतृत्व में ‘सबका साथ-सबका विकास’ ध्येय के साथ निरंतर देश आगे बढ़ रहा है।

आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का किया सम्मान

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने वृंदावन-धाम में आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बहन-बेटियों के सशक्तिकरण के लिये निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। बेटियों के जन्म के बाद से उनके विवाह तक की जिम्मेदारी का निर्वहन सरकार कर रही है। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा महिला-बाल विकास विभाग द्वारा आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

9 अगस्त को दतिया में निकलेगी कलश-यात्रा

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पार्थिव शिवलिंग निर्माण के वृहद कार्यक्रम का आयोजन होगा। विख्यात कथा-वाचक पं. प्रदीप मिश्रा द्वारा नई जेल प्रांगण भांडेर रोड पर कथा-वाचन किया जायेगा। इसके पूर्व 9 अगस्त को दतिया में भव्य कलश-यात्रा निकलेंगी।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply