कर्मचारियों को वित्तीय कठिनाइयां नहीं होने दी जाएंगी: मुख्यमंत्री श्री चौहान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मुख्यमंत्री श्री चौहान का केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने पर कर्मचारी संगठनों ने माना आभार

कर्मचारी मेरे लिए कर्मयोगी हैं

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कर्मचारी मेरे लिए कर्मयोगी हैं। प्रदेश के विकास में कर्मचारियों का सहयोग आवश्यक है। मध्यप्रदेश के कर्मचारी देश में सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों की श्रेणी में आते हैं। प्रदेश की विकास यात्रा छोटी नहीं है। प्रदेश ने धीरे-धीरे हर क्षेत्र में विकास में नई ऊँचाइयों को छू लिया है। जनता का दुख-दर्द दूर करने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई जन-कल्याणकारी योजनाएँ बनाई गई हैं।

विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश, देश के अन्य राज्यों की तुलना में विकास पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश की जीएसडीपी 71 हजार करोड़ से बढ़कर 15 लाख करोड़ हो गई है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रूपए से बढ़कर एक लाख 40 हजार रूपए हो गई है। प्रदेश का बजट 21 हजार करोड़ से बढ़कर 3 लाख 14 हजार करोड़ हो गया है। कृषि के क्षेत्र में डेढ़ दशक से प्रदेश की विकास दर लगातार देश में अग्रणी बनी हुई है। प्रदेश की कृषि विकास दर 18 प्रतिशत से अधिक हो गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान का कर्मचारी संगठनों ने पुष्पमाला और पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को कर्मचारी संगठनों की ओर से ज्ञापन भी सौंपे गए।

Views Today: 2

Total Views: 118

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!