Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

अब भाजपा हरदा मे करेगी टिफिन पार्टी

2 min read
Text Size:

भाजपा की टिफिन पार्टी एवं सोशल मीडिया की विधानसभा बैठक आयोजित होगी

 

हरदा- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के अनुसार मध्यप्रदेश की विधानसभा में विधानसभा स्तर पर पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की टिफिन पार्टी का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में हरदा विधानसभा की टिफिन पार्टी भाजपा कार्यालय जिला हरदा में प्रातः 11 बजे से एवं टिमरनी विधानसभा की पार्टी गोंदागांव में रखी गई है पार्टी में सभी कार्यकर्ता अपने घर से टिफिन साथ में लेकर आएंगे ओर एक साथ भोजन करेंगे.

सोशल मीडिया की हरदा विधानसभा की अहम बैठक होगी संपन्न

भाजपा जिला कार्यालय में दोपहर 12 से भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया विभाग विधानसभा एवं मंडल के सभी कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे और आगामी समय में संगठन के द्वारा दिए गए दायित्व एवं योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने के लिए तैयारी एवं प्रशिक्षित भी किया जाएगा इस बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा क्षेत्रीय विधायक एवं कृषि मंत्री कमल पटेल विधानसभा के प्रभारी देवी सिंह सांखला सोशल मीडिया संभाग प्रभारी दीपक नेमा जिला प्रभारी सूरज बिश्नोई जिला दुर्गेश राठोर सहित जिले के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया की टीम सहित सभी जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

126 Views
What do you think?

Leave a Reply