Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

चैन स्नेचिंग की घटना पर अधिवक्ता संघ ने रोष जताया

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। विगत दिनों जिला अस्पताल के पास दिन-दहाड़े एक महिला अधिवक्ता के गले से चेन स्नेचिंग की घटना का जिला अधिवक्ता संघ ने विरोध किया है। संघ के जिलाध्यक्ष अमर सिंह यादव के साथ जिले के अधिवक्ताओं ने आज एक ज्ञापन जिला और पुलिस प्रशासन को सौंपकर विरोध जताया। संघ ने कहा कि इस घटना के बाद अभी तक पुलिस को आरोपी के बारे में पता नहीं चला है। इधर शहर में लगे नगर पालिका के सीसी कैमरे भी काम नहीं कर रहे हैं। आज शहर में महिलाएं ऐसे असामाजिक तत्वों से सुरक्षित नहीं है। संघ ने शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

74 Views

Leave a Reply