फर्जी लायसेंस बनाकर चला रहा था मॉल में दुकान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय जीपी मॉल में एक दुकानदार द्वारा फर्जी गुमास्ता लायसेंस पर दुकान संचालित करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मिस्टर डीआईव्हाय स्टोर्स द्वारा फर्जी गुमास्ता लायसेंस बनाकर दुकान का संचालन किया जा रहा था। पूर्व में श्रम विभाग द्वारा लायसेंस के आवेदन में पता गलत होने के कारण लायसेंस निरस्त किया था। उसी निरस्त आवेदन के नंबर से फर्जी लायसेंस तैयार कर संचालक द्वारा स्टोर्स पर लगा लिया गया था, जिस पर श्रम विभाग के महेंद्र सिंह ठाकुर के फर्जी हस्ताक्षर भी थे। श्रम विभाग के इंस्पेक्टर की जब इस फर्जी लायसेंस पर नजर पड़ी तो स्टोर प्रबंधन द्वारा कोई स्पष्ट जबाव नहीं दिया गया। निरीक्षक द्वारा दुकानदार को नोटिस देकर तीन दिन में जबाव प्रस्तुत करने का समय दिया गया है।

Views Today: 6

Total Views: 316

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!