Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

विस्तारक ने डोर टू डोर किया जनसंपर्क

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी मंडलों में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम अंतर्गत जनसंपर्क किया जा रहा है। बिहार के गोपालगंज से आए विस्तारक रितेश सिंह ने आज हरदा विधानसभा के हरदा ग्रामीण मंडल के ग्राम नकवाड़ा, सिरकम्बा, बरखेड़ी, धुलिया, मोहनपुर , गहाल, डगावाशंकर, रोलगांव में घर-घर जाकर संपर्क किया। संपर्क के दौरान दलित, आदिवासी वस्तियों में रितेश सिंह ने भाजपा द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके कार्यों के पत्रक भी बांटे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न हितग्राहियों के वीडियो बना के नरेंद्र मोदी एप और सरल ऐप पर अपलोड किए। बूथ विस्तार योजना के तहत विभिन्न बूथों पर जाकर बूथ अध्यक्ष के साथ बैठक की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नवनीत पाराशर, मंडल के महामंत्री गुड्डू यादव, संजय यादव रोलगांव सरपंच, बूथ अध्यक्ष शुभम यादव, अक्षय यादव, अरुण राजपूत, सत्यनारायण मालवीया, शम्भू सिंह राजपूत, अनूप सिंह सोलंकी, आनंद राजपूत भागवत सिंह पटेल, गुलाब दास कुशवाहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

289 Views
What do you think?

Leave a Reply