Skip to content
Monday, 26 October 2026
भोपाल

गौ-वंश स्वास्थ्य जाँच शिविर में नि:शुल्क औषधि वितरण

2 min read
Text Size:

भोपाल : मध्यप्रदेश गौ-संवर्धन बोर्ड की कार्यपरिषद के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद की उपस्थिति में भोपाल जिले के मुगालिया छाप की महामृत्युंजय गौशाला में पशु स्वास्थ्य एवं उपचार शिविर हुआ। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा केनरा बैंक (डिपो चौराहा शाखा) के सहयोग से आयोजित शिविर में पशु चिकित्सक डॉ. पंकज कपूर, डॉ. नीना त्रिपाठी, डॉ. पूजा गौर और सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी सी.पी. ठाकूर और एसके दुबे द्वारा गौवंश का टीकाकरण, घायल और बीमार पशुओं का नि:शुल्क उपचार किया गया।

स्वामी अखिलेश्वरानंद ने ग्रामीणों को नि:शुल्क औषधि वितरण करते हुए कहा कि केनरा बैंक द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना प्रशंसनीय कार्य है। कार्यक्रम में मौजूद बैंक के शाखा प्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता और श्रीमती कृतिका दुबे ने गौशाला गेट निर्माण का आश्वासन भी दिया।

गौ-संवर्धन बोर्ड के रजिस्ट्रार डॉ. बीएस शर्मा ने ग्रामीणों को राज्य शासन द्वारा पशुपालन के क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं और उनके लाभों के बारे में बताया। कार्यक्रम में ‘पशुओं में माता महामारी चिकित्सा प्रकोष्ठ’ के चिकित्सक, पशुपालन विभाग और बैंक के अधिकारियों के साथ गौशाला समिति के अध्यक्ष लीलाकिशन पाटीदार, संरक्षक महेश पाटीदार, आजीवन दानदाता रामचरण पाटीदार, उपाध्यक्ष देवी सिंह कुशवाह, सचिव अरविन्द पाटीदार और ग्रामीणजन मौजूद थे।

177 Views
What do you think?

Leave a Reply